MP Sakshi Maharaj said about Rahul Gandhi: उन्नाव में साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रमित है। पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों दमखम लगती हैं।
MP Sakshi Maharaj said about Rahul Gandhi उन्नाव में साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक एक घंटे की छुट्टी नहीं ली और राहुल गांधी हर साल छुट्टी पर चले जाते हैं। वह भ्रमित हो गए हैं। उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। साक्षी महाराज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह विचार व्यक्त किये। विकास भवन में आयोजित बैठक में साक्षी महाराज ने विकास कार्यों की समीक्षा भी की। जिसमें बिजली, पानी, सड़क और कानून शामिल है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटक से कटक तक और कन्याकुमारी से श्रीनगर तक लगातार मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी हर साल छुट्टी पर चले जाते हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव में सभी पार्टियों अपना दम-खम लगाती हैं। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष। चुनाव जब होंगे। परिणाम आ जाएगा। बैठक में बिजली, सड़क, पानी आदि पर चर्चा की गई। कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर राहुल गांधी भ्रमित हो गए हैं तो इसका उत्तर देना उचित नहीं है। उन्हें कोई सीरियस लेता नहीं है। साक्षी महाराज विकास भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे।