उन्नाव

साक्षी महाराज अखिलेश यादव के चंदा चोरी बयान पर बोले- तुम्हारे पिताजी ने राम मंदिर के लिए चवन्नी तो दी नहीं

Unnao MP Sakshi Maharaj: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पिता ने राम मंदिर में चवन्नी नहीं दी। राहुल गांधी की किस्मत भी बताई।
2 min read
Aug 14, 2026
सांसद साक्षी महाराज और विधायक पंकज गुप्ता, फोटो सोर्स- पत्रिका
सांसद साक्षी महाराज और विधायक पंकज गुप्ता, फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao MP Sakshi Maharaj: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है।‌ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की किस्मत में प्रधानमंत्री का योग नहीं लिखा है। वह राजनीति के पप्पू है। अखिलेश यादव की चंदा चोरी के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके पिताजी ने चवन्नी चंदा नहीं दिया है। चंदे का हिसाब मांगने का अधिकार चंदा देने वालों को है। साक्षी महाराज उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हो यह विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने अमृत भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

सांसद साक्षी महाराज

राहुल गांधी तड़प रहे हैं

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के पप्पू है। उनकी किस्मत में प्रधानमंत्री बनने का योग नहीं है। राहुल गांधी बिना पानी के जैसे मछली तड़पती है वैसे तड़प रहे हैं। ऐसा बेढंगा, बेसहूर विपक्ष अपने राजनीतिक कैरियर में नहीं देखा है। लोकसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, गृहमंत्री विपक्ष को बहस करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

सांसद साक्षी महाराज

राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं अखिलेश यादव

साक्षी महाराज ने कहा राहुल गांधी ने पूरे विपक्ष को गुमराह कर रखा है। राहुल गांधी को देखते हुए अखिलेश यादव की चंदा चोर की रट लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पिताजी ने चवन्नी नहीं दी। बल्कि उन्होंने कहा था कि परिंदा पर नहीं मार सकता है। राम भक्तों अपने पैसे से राम मंदिर का निर्माण किया है। जो चंदा दिया है उसे हिसाब मांगने का अधिकार है।

'पी' का मतलब बदलता रहता है

'पी' का मतलब पंडित पर पूछे गए सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव सभा के अनुसार 'पी' का मतलब निकाल लेते हैं। पंडितों के बीच पंडित और पिछड़ों के बीच पिछड़ा बता देते हैं। एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि मीडिया पर आरोप लगाना गलत मानसिकता है। मीडिया यदि गलत खबर की छापती है तो बिना पढ़े और सुने काम पूरा नहीं होता है।

पप्पू यादव कालनेमी

साक्षी महाराज ने कहा कि सांसद के बाहर विपक्ष का चंदा इकट्ठा करना और उसे हनुमान मंदिर में दान देना नाटक है। संतों का अपमान है। पप्पू यादव तो कालनेमी की तरह कपड़े पहन कर बैठा था। यह नाटक करने से अखिलेश यादव का जनाधार बढ़ा नहीं बल्कि घट गया। अगले चुनाव में इसका पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के अच्छा कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50 हजार रुपए देने की घोषणा सराहनीय है। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता के मौजूद थे।

Updated on:
14 Aug 2026 05:13 pm
Published on:
14 Aug 2026 05:13 pm