उन्नाव

कुशीनगर की घटना केवल और केवल चालक की लापरवाही से हुई : साक्षी महाराज

कुशीनगर की घटना केवल और केवल ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई है।

2 min read
Apr 28, 2018

उन्नाव. कुशीनगर की घटना केवल और केवल ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई है। वैन चालक अपनी मस्ती में गाड़ी चला रहा था। उसने इधर देखा ना उधर और अपनी धुन में गाड़ी चला रहा था। जिससे इतनी बड़ी और भयंकर दुर्घटना घट गई। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उन्नाव की स्थिति बहुत गंभीर है। यहां पर दुर्घटना में मौत की संख्या बहुत अधिक है। सभी का अपना अपना धर्म होता है। वैसे ही चालक का भी अपना एक धर्म है। चालक का धर्म है कि वह सुरक्षित गाड़ी चलाएं। किस प्रकार गाड़ी को मोड़ना है, किस गति से मोड़ना है, कहां रोकना है पर अमल करना ही चालक का धर्म है।


हमें अपने साथ सामने वाले को भी बचाना है
क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आप यह न समझिए कि आप गलती नहीं कर सकते हैं। आप यह सोचिए कि नियमानुसार गाड़ी चला रहे हैं। बल्कि आपको सामने वाले की गलती को भी देख कर चलना है। बाद में हम आकलन करते रहते हैं हैं कि हमारी गलती नहीं थी फिर यह कैसे हो गया। इसलिए हमें सामने वाले की गलती से भी अपने आपको व बैठी सवारियों को बचना है। साथ ही गलत कर रहे हैं सामने वाले को भी बचाना है। उन्होंने कहा समय बहुमूल्य है, लेकिन जीवन अमूल्य है। वाहन चलाने वाले चालकों पर दोहरी जिम्मेदारी होती है। उन्हें अपने जीवन बचाना है साथ ही जो उस वाहन में बैठे हैं। उनके जीवन की भी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। इसलिए जो आज हमने यातायात नियमों के पालन करने के लिए शपथ ली है। इसलिए यातायात के नियमों का पालन कीजिए। जिससे साक्षी महाराज को गाड़ी छुड़ाने के लिए आपको फोन ना करना पड़े।

दिलाई गई शपथ

इसके पूर्व मौके पर मौजूद सभी चालक और मौके पर मौजूद लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर यातायात संबंधी नियमों के पालन के विषय में लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासनिक अनिल त्रिपाठी उप संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन मनोज कुमार वर्मा एआरटीओ द्वितीय ओम प्रकाश राजपूत पीटीयो हरे राम पांडे विजय द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे

Published on:
28 Apr 2018 01:02 pm
Also Read
View All