उन्नाव

सशस्त्र सीमा बल 61वां स्थापना दिवस: उन्नाव के विजय कुमार को मरणोपरांत गैलंट्री अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

Sashastra Seema Bal 61st Foundation Day जम्मू कश्मीर में उग्रवादियों की गोली से शहीद हुए उन्नाव के विजय कुमार को गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी पत्नी को यह सम्मान दिया। 42वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बहराइच में तैनात थे।

2 min read
Dec 21, 2024

Sashastra Seema Bal 61st Foundation Day सीमा सुरक्षा बल के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों को सम्मानित किया गया। 42वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने यह सम्मान पत्र दिया। इस मौके पर उन्नाव जिले के शहीद आरक्षी विजय कुमार को भी सम्मानित किया। उनकी पत्नी प्रतिभा कुमारी ने यह सम्मान प्राप्त किया। 6 वर्ष की पुत्री भी कार्यक्रम में मौजूद थी। जिसे गृहमंत्री ने दुलार किया। शहीद विजय कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। सीमा सुरक्षा बल की 42वीं बटालियन बहराइच में तैनात थे। जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के दौरान सीमा सुरक्षा बल की 42वीं बटालियन को भेजा गया था। पंचायत चुनाव के दौरान उग्रवादियों की गोली से विजय कुमार शहीद हो गए थे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रावतपुर सिकंदरपुर करण थाना बीघापुर निवासी विजय कुमार 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान थे। जम्मू कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल की भेजी गई थी। जिसमें विजय कुमार भी ड्यूटी दे रहे थे। पोस्ट ड्यूटी के दौरान उग्रवादियों ने गोली चलाई। जो विजय कुमार के सिर पर लगी और वह शहीद हो गए।‌

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के दौरान हुए थे शहीद

2018 में जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत चुनाव के दौरान उन्नाव के विजय कुमार शहीद हुए थे। शहीद आरक्षी विजय कुमार को भारत सरकार गृह मंत्रालय की तरफ से गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद विजय कुमार की पत्नी को प्रतिभा कुमारी को यह अवार्ड दिया। इस मौके पर शाहिद की 6 साल की पुत्री भी मौजूद थी। शाहिद की पत्नी प्रतिभा कुमारी सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड कार्यालय में कनिष्ठ सहायक राज्य सरकार कर्मचारियों के रूप में काम कर रही हैं। उनकी 6 साल की पुत्री प्राइवेट स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर