उन्नाव

छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, कृति राज बनीं उन्नाव की मुख्य विकास अधिकारी

Six IAS officers transferred उत्तर प्रदेश के छह आईएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें उन्नाव के सीडीओ, अलीगढ़ के नगर आयुक्त सहित कई सचिव शामिल हैं।
less than 1 minute read
May 04, 2025
निवर्तमान सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा और नवागत सीडीओ कृति राज

Six IAS officers transferred उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 इस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। जबकि फिरोजाबाद से कृति राज को उन्नाव का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही अविनाश कृष्ण सिंह, ए दिनेश कुमार, बृजराज सिंह यादव, विनोद कुमार का भी स्थानांतरण किया गया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि फिरोजाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट कृति राज को उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसी के साथ प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह को वर्तमान पद के साथ सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अलीगढ़ के नगर आयुक्त का भी स्थानांतरण

विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव गृह विभाग बनाया गया है। बृजराज सिंह यादव विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर भेजा गया है। अलीगढ़ के नगर आयुक्त विनोद कुमार को विशेष सचिव प्रविधिक शिक्षा विभाग बनाया गया है।

Updated on:
04 May 2025 10:07 pm
Published on:
04 May 2025 07:16 pm