15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष और माननीय के बीच विवाद, नैनीताल होटल की जांच की मांग

Unnao BJP News: उन्नाव में भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष पति ने बिना नाम लिए अपनी ही पार्टी के 'माननीय' पर हमला किया है और उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है। दूसरी ओर सभासदों ने नगर पालिका से कराये जा रहे विकास कार्यों की जांच के लिए शासन को पत्र लिखा था।

2 min read
Google source verification
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao BJP: उन्नाव में नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता एक माननीय के इर्द-गिर्द घूमती रही। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने 3 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा बताया। वहीं उनके पति भानु मिश्रा ने 'एक माननीय' के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोस्ती नगर में बना तालाब का पैसा विधायक निधि और नगर पालिका दोनों जगह से निकाला गया है। जबकि यह तालाब नगर पालिका क्षेत्र से बाहर बना है। इसके साथ ही भानु मिश्रा ने छमकनाली (गंगा नदी से निकली नहर) के रास्ते पर कब्जा, जवाहर खेड़ा में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर बाग की फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला भी उठाया। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। पूरा मामला सदर नगर पालिका क्षेत्र का है।

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने जांच को लिखा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नगर पालिका अध्यक्ष पति भानु मिश्रा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 700 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले को लेकर ईडी को पत्र लिखा था। 'माननीय' का 5000 करोड रुपए फाइव स्टार होटल नैनीताल में बन रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। दोस्ती नगर में पक्के तालाब का निर्माण कराया गया था जिसके लिए विधायक निधि और नगर पालिका दोनों जगह से पैसे निकाले गए। उन्होंने सवाल लिया कि आखिर यह तालाब किसने बनवाया है? क्योंकि तालाब का पैसा आरईएस और नगर पालिका (19 लाख रुपए) से निकला है। जबकि यह क्षेत्र नगर पालिका के बाहर पड़ता है।

क्या कहते हैं सदर विधायक?

बीजेपी से सदर विधायक पंकज गुप्ता ने नैनीताल में बन रहे होटल के संबंध में बताया कि उनका एक कंपनी से टाइ-अप है। यह जमीन हमने खरीदी है जो इनकम टैक्स में भी दर्ज है। यही उनका व्यापार है। 26 विला बनाकर बेच रहे हैं। इसमें कोई चोरी नहीं है। यह उनका व्यापार है। तालाब की भी जांच हो चुकी है। तालाब मौके पर पाया गया है। ‌विपक्षी दलों के बहकावे में आकर बहक गए हैं एक दिन इन्हें अपनी गलती का एहसास होगा और परिवार में वापस लौटेंगे।

नगर पालिका के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार

नगर पालिका के खिलाफ जांच के लिए स्थानीय सभासदों ने शासन को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने विकास कार्यों, गौशाला आदि की जांच की मांग की थी। पांच बिंदुओं शिकायत सही पाई गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानु मिश्रा और भानु मिश्रा की तरफ से प्रेस वार्ता बूलाई गई थी।