उन्नाव

तीन प्रमुख मौसमी सिस्टम सक्रिय, बारिश, आंधी की चेतावनी, 5 दिन पहले आ सकता है मानसून, जानें उन्नाव का मौसम

Latest weather update: आईएमडी के अनुसार वर्तमान समय में तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे आंधी, गरज-चमक, बारिश की संभावना है। मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट है। ‌
2 min read
धूल भरी आंधी का अलर्ट, फोटो सोर्स- ChatGPT
फोटो सोर्स- ChatGPT

Latest weather updates: मौसम विभाग के अनुसार इस समय तीन प्रमुख मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण बारिश और आंधी के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार, वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (low pressure area) दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसी प्रकार, चक्रवाती हवाओं (cyclonic circulation) का क्षेत्र भी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जिसके कारण तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि निचले क्षोभमंडल (lower troposphere) में देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के ऊपर हवाओं का चक्रवात सक्रिय है, जो बंगाल की खाड़ी की नमी को खींचकर पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी राज्यों में आंधी-बारिश की स्थिति बना रहा है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पूर्व और पश्चिम भारत के पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो रहा है। 15 मई एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। राजस्थान की तरफ से आने वाली सूखी और गर्म पछुआ हवाओं का प्रभाव पड़ेगा।

दोपहर और शाम को मौसम बदलेगा करवट

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दोपहर और शाम के समय धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।‌ दोपहर में गरज और चमक के साथ अचानक बादल छाने और गरजने की संभावना है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बंगाल में बन रहा मजबूत सिस्टम

मौसम वैज्ञानिक ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत सिस्टम बन रहा है, जिसके कारण 16 मई को मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। 5 दिन पहले मानसून दस्तक दे सकता है। ‌

कैसा रहेगा आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा; 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम में अचानक परिवर्तन आने की संभावना बनी रहेगी।

कैसा रहेगा शुक्रवार 15 में का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर या शाम के समय अचानक मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 21 मई तक के मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 16 मई का तापमान 27 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रविवार 17 मई, सोमवार 18 मई, मंगलवार 19 मई का तापमान 28 से 42 डिग्री के बीच और बुधवार 20 मई और गुरुवार 21 मई का तापमान 29 से 82 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और प्री-मानसून के पहले होने वाली गतिविधियों का असर दिखाई पड़ेगा। अचानक मौसम में परिवर्तन आ सकता है। ‌

Updated on:
14 May 2026 05:20 pm
Published on:
14 May 2026 05:13 pm