उन्नाव

तबादला एक्सप्रेस: डीएम ने पांच तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के किये स्थानांतरण, देखें आदेश

Transfer list, DM transferred five Tehsildars and Naib Tehsildars, see order उन्नाव में जिलाधिकारी में पांच तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अरसला नाज को सदर की जिम्मेदारी दी गई है। देखें आदेश कॉपी-
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 5:11 AM IST
जिलाधिकारी गौरांग राठी

Transfer list, DM transferred five Tehsildars and Naib Tehsildars, see order उन्नाव के जिला अधिकारी ने तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। अरसला नाज को सदर का तहसीलदार बनाया गया है। जबकि नवीन तैनाती में आए मनीष द्विवेदी को बीघापुर की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में कुल छह तहसील हैं। जिनमें सदर, सफीपुर, बांगरमऊ, पुरवा, बीघापुर, हसनगंज शामिल है। इनमें पांच तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। स्थानांतरण सूची में सफीपुर के नायब तहसीलदार और तहसीलदार के नामों की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सदर तहसीलदार अविनाश चौधरी को हसनगंज स्थानांतरित किया है। इसके साथ राम शंकर को सफीपुर से पुरवा, साक्षी राय को पुरवा से बांगरमऊ, अरसला नाज को बीघापुर से सदर भेजा गया है। नवीन तैनाती में आए मनीष द्विवेदी को बीघापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल नई तैनाती स्थल पहुंचने के निर्देश

अपने आदेश में जिलाधिकारी ने बताया कि शासकीय कार्यों के हित को ध्यान में रखते हुए तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार बिना किसी प्रतिक्षा के अपने नवीन नए तैनाती स्थल तहसील में तत्काल योगदान करें और इसकी आख्या आज 3 अप्रैल को शाम तक जिलाधिकारी कार्यालय को दें।‌

नायब तहसीलदार के कार्य क्षेत्र में भी परिवर्तन

इसके साथ ही नायब तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। अशोक कुमार शुक्ला को बीघापुर से बांगरमऊ, दीपक गौतम को बांगरमऊ से हसनगंज, आशुतोष पांडे को हसनगंज से पुरवा, विजय रंजन श्रीवास्तव को पुरवा से बीघापुर और कृष्णानंद वाजपेई को सफीपुर से पुरवा भेजा गया है।

Updated on:
3 Apr 2025, 5:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All