Tribute to Pulwama martyr उन्नाव में पुलवामा शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक ने सरकार से मांग की कि आज के दिन को शहीद दिवस घोषित कर वैलेंटाइन डे को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।
Tribute to Pulwama martyr पुलवामा हमले को आज 6 साल पूरे हो गए। उन्नाव के 115 सीआरपीएफ बटालियन में तैनात अजीत कुमार आजाद 40 जवानों में शामिल थे। जिन्होंने आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान दिया था। आज सदर विधायक पंकज गुप्ता नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक भाजपा नेता विमल द्विवेदी स्मारक स्थल पहुंचे जहां उन्होंने शाहिद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर शाहिद अजीत कुमार आजाद की पत्नी, बच्चे और पिता भी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लोक नगर के रहने वाले अजीत कुमार आजाद सीआरपीएफ की 115वीं बटालियन में तैनात थे। आज ही के दिन 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे जिसमें प्यारेलाल के पुत्र अजीत कुमार आजाद भी शामिल थे। आज चौरा मार्ग स्थित स्मारक स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने वाले के लिए पहुंचे। इस मौके पर शाहिद की पत्नी मीना और उनकी बेटी ईशा, रिषा, पिता प्यारेलाल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सबसे बड़ा वैलेंटाइन हमारे शहीद हैं। जिन्होंने देश प्रेम के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें अपने शहीदों के प्रति वैलेंटाइन डे मनाना चाहिए। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि आज के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। वैलेंटाइन डे मूर्खतापूर्ण है। सरकार से मांग करते हैं कि 14 फरवरी को शहीद दिवस घोषित किया जाए। वैलेंटाइन डे को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाना चाहिए। क्योंकि इससे युवा पीढ़ी भटक रहा है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद थे।