9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा पति जो खुद अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने की देता है धमकी, मुकदमा दर्ज

Kanpur Spy camera in bedroom कानपुर में पति ने बेडरूम में स्पाई कैमरा लगाकर अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो बना लिए। ‌विरोध करने पर मारपीट करता है और वीडियो के वायरल करने की धमकी देता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
बेडरूम में स्पाई कैमरा

Kanpur Spy camera in bedroom कानपुर में महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दिये शिकायती पत्र में महिला ने बताया है कि उसका पति कमरे में गुप्त कैमरे लगाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं। जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शादी भी उसने झूठ बोलकर किया है। जबकि उसकी पहले भी एक शादी हो चुकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का है।‌

यह भी पढ़ें: “डीएम हो तो कानपुर जैसे वरना…” जो काम 7 सालों में नहीं हुआ वह 10 मिनट में हो गया

उत्तर प्रदेश के कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला ने थाने में दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी कल्याणपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर के साथ 2014 में हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया गया। लेकिन दोबारा दहेज की मांग होने लगी। उसका पति और देवर दोनों ही परेशान करते हैं। इसके पहले भी पति की शादी हो चुकी है और उसके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी है। शादी के बाद से ही मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

कमरे में लगाया स्पाई कैमरा

महिला ने बताया कि पति ने बेडरूम में स्पाई कैमरा भी लगा रखा है। जिसके माध्यम से वीडियो बना लिया। विरोध करने पर भी मारपीट और धमकी दी जाती है। पति और देवर कहता है की वीडियो वायरल कर देंगे। थानाध्यक्ष स्वरूप नगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।