उन्नाव

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे दुर्घटना लेटेस्ट अपडेट: दोनों मृतकों की हुई शिनाख्त, चार कर्मचारी घायल

Agra Lucknow expressway accident: उन्नाव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई मृतक बुलंदशहर के रहने वाले थे। ‌

2 min read
Mar 27, 2026
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Agra Lucknow Expressway Accident: उन्नाव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। घटना के समय ट्रैक्टर ट्राली एक्सप्रेसवे की ड्यूटी में लगी हुई थी। जिसमें यूपीडा का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकल गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पारिवारिक जनों को घटना की जानकारी दी गई। ‌औरास थाना क्षेत्र की है।‌

ये भी पढ़ें

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा तीन राज्यों के चुनाव खत्म होने 1 घंटे बाद 50 प्रति लीटर बढ़ेगा दाम

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे लखनऊ

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया। घटना के समय यूपीडा की ट्रैक्टर ट्राली के साथ लेबर डिवाइडर पर लगी घास की सफाई कर रहे थे। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रही होंडा इमेज कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। कार ने पीछे से इतनी तेजी से टक्कर मारी कि आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक मोहम्मद रजा पुत्र अहमद निवासी पठान टोला पहासू बुलंदशहर और छोटे अजमल पुत्र रसीद निवासी पठान टोला पहासू बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। छोटे अजमल भी आगे की सीट पर बैठे थे।‌

यूपीडा के कर्मचारी भी घायल हुए

इस घटना में यूपीडा कर्मचारी मुकेश पुत्र रामपाल निवासी सिरधरपुर थाना बांगरमऊ,‌ जयपाल पुत्र नत्था निवासी लकडहा थाना मल्लावा हरदोई, गुड्डू पुत्र रामनाथ निवासी खेरवा थाना बांगरमऊ, प्रभु दयाल पुत्र रत्ता निवासी बदली पुरवा थाना बांगरमऊ को भी चोट लगी है, जिनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। औरास थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। मृतक परिजन मौके पर आने के लिए निकल चुके हैं।

औरास थाना पुलिस ने बताया...

मौके पर पहुंची औरास पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मुझको के शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शुरुआत में सफलता नहीं मिली। घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 265 की है। बताया जाता है ट्रॉली एक्सप्रेसवे की सफाई कर में लगी थी। जुपिटर की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटा दिया। ‌ घटना के समय यूपीडा की ट्रैक्टर ट्राली सफाई कार्य में लगी थी।

क्या कहते हैं औरास थाना पुलिस?

इस संबंध में औराश थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हो गई है जो बुलंदशहर के रहने वाले हैं मृतकों में पूर्व अध्यक्ष पति अजमल छोटे और उनका ड्राइवर शामिल है। जो बुलंदशहर के पहासू के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।‌ परिजन उन्नाव के लिए निकल चुके हैं।‌

Also Read
View All

अगली खबर