Unnao Disclosure, woman theft in her own house, filed a case उन्नाव में एक महिला ने अपने ही घर में सोने चांदी के जेवर चोरी करवा दिए और थाना में तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। महिला ने अपने मित्र की सहायता से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
Unnao Disclosure, woman theft in her own house, filed a caseउत्तर प्रदेश के उन्नाव में अपने ही घर में चोरी करवाने वाली महिला और उसके मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के सोने व चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार महिला ने स्वयं थाना में तहरीर देकर चोरी की जानकारी दी थी। किसी को शक ना हो इसलिए अपना भी जीवन चोरी करवा दिया था। मामला बारासगवर थाना क्षेत्र का है। बारासगवर थाना पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर दर्ज मुकदमा में बीएनएस की धारा की वृद्धि की गई है।
Unnao Disclosure, woman theft in her own house, filed a case धानीखेड़ा थाना बारासगवर निवासी नेहा गुप्ता पत्नी गौरव कुमार गुप्ता ने थाना में तहरीर देकर बताया था कि उनके यहां अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।अज्ञात चोरों ने उनकी सास व स्वयं के सोने चाँदी के जेवर चोरी कर ले गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4)/ 305 में दर्ज कर लिया।
Unnao Disclosure, woman theft in her own house, filed a case जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी हुए माल बरामद किया। वादी नेहा गुप्ता कि निशानदेही पर पुलिस ने उसके मित्र अखिलेश निवासी धानी खेड़ा बारासगवर के मकान से यह माल बरामद किया। पुलिस के अनुसार नेहा गुप्ता और अखिलेश के बीच मित्रता थी। जो धानी खेड़ा में किराए के मकान पर रहता है। मूल रूप से वह पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कटाव गांव का रहने वाला है। जिसने चोरी का माल बेड के नीचे छुपा कर रखा था। चोरी का माल बरामदगी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में एक और धारा की वृद्धि की। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Unnao Disclosure, woman theft in her own house, filed a case पुलिस ने नेहा गुप्ता की सास नीलम गुप्ता और नेहा गुप्ता के जेवर बरामद की है जो इस प्रकार हैं। एक जोड़ी पायल (पाजेब) सफेद धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु पुराना, दो जोड़ी पायल सफेद धातु एक सफेद धातु कमर पेटी, चार जोड़ी सफेद धातु बिछिया, दो पीली धातु के मंगलसूत्र लाकेट, एक पीली धातु का मंगलसूत्र लाकेट, एक जोडी टूटा झुमका पीली धातु, तीन जोड़ी टप्स पीली धातु, एक जोड़ी कान की वाली पीली धातु, पुरुष की तीन अंगूठी पीली धातु, महिला की एक अंगूठी पीली धातु, एक पीली धातु चेन शामिल है।
Unnao Disclosure, woman theft in her own house, filed a case जबकि वादी नेहा गुप्ता जिन्होंने स्वयं चोरी करवाई थी के जेवर भी मिले हैं। जिनमें एक पीली धातु का हार, एक जोड़ी पीली धातु का झुमकी, एक पीली धातु का माथ टीका, चार जोड़ी पीली धातु की हाथ की चूड़ी, एक जोड़ी सफेद धातु का पायल, एक सफेद धातु की हाफ पेटी शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्र, वरिष्ठ उप निरीक्षक मानिक राम वर्मा, हेड कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार, एसओजी टीम से प्रभारी एसओजी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह और सर्विलांस टीम से प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक मुन्ना सिंह शामिल थे।