उन्नाव

उन्नाव गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में चार की मौत

Unnao Road Accident: उन्नाव स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में कर कर सवारों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घटना में शामिल कार सवार उन्नाव से हरदोई की तरफ रहे थे।

2 min read
Jun 12, 2026
lucknow agra expressway road accident
सड़क दुर्घटना की फाइल फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका

उन्नाव के गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में फंसे लोगों को निकलना भी मुश्किल हो रहा था। मौके पर एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी टीम भी पहुंच गई। कार चालक को झपकी लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। टक्कर के बाद कार का आगे का हिस्सा ट्रक में ही घुस गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सभी मृतक प्रयागराज के रहने वाले

कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने चार को मृत्यु घोषित कर दिया। सभी मृतक प्रयागराज के बताए जाते हैं। पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी, एडीएम वित्त एवं राजस्व ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना आजीवन थाना क्षेत्र की है। मृतकों में उदय सिंह (26), अनुपम गुप्ता (32) निवासी जाफरपुर फूलपुर प्रयागराज, अमन (28) विजय (25) निवासी बाबूगंज शामिल है।

राहगीरों ने राहत और बचाव कार्य चलाया

एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने घटना के बाद मौके पर खड़े हो गए और उन्होंने राहत बचाव कार्य चलाने का प्रयास किया। इसी बीच घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे इमरजेंसी टीम को दी गई। मौके पर पहुंची आसीवन थाना पुलिस और इमरजेंसी टीम ने कार में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस वहां नंबर से जानकारी प्राप्त कर रही है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

Updated on:
12 Jun 2026 06:53 pm
Published on:
12 Jun 2026 06:18 pm