उन्नाव

उन्नाव: अवैध खनन और अवैध वसूली को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 21 के खिलाफ मुकदमा, 10 की रफ्तार

Illegal mining and Illegal recovery, 10 arrested उन्नाव में अवैध वसूली और खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की तरफ से थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें कुल 21 लोग हैं। पुलिस ने बताया कि 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Dec 06, 2024

Illegal mining and Illegal recovery, 10 arrested उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अवैध खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसमें वसूली भी काफी हो रही है। अवैध खनन और वसूली की चर्चा आम हो चुकी है। इस पर उस समय मोहर लगी। जब पुलिस ने खनन और अवैध वसूली को लेकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार खनन के दौरान वसूली करने वाले भी मौके पर पहुंच गए। बात बिगड़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें दोनों पक्षों के 18 नामजद और तीन अज्ञात है। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर निवासी नवनीत सिंह थाना में तहरीर देकर बताया कि जमुका अचलगंज में उनका फॉर्म है। डंपर चालक राजू निवासी पीडी नगर और हेल्पर सुमित निवासी पहली खेड़ा डंपर लेकर फार्म पर पहुंचे। उसी समय बबलू, राकेश पुत्रगण शिव सेवक, पिंटू पुत्र बाबूलाल यादव निवासी गाना शंभू रतन खेड़ा थाना अचलगंज, शिवम पुत्र राकेश, दिनेश यादव पुत्र बाबूलाल, प्रिंस, बबलू, गौतम, अमरेंद्र यादव, अंकुर यादव पुत्र राजेश सहित अन्य लोग पहुंच गए और 10 हजार रुपए की मांग करने लगे। कहने लगे मिट्टी का काम करना है तो रुपए दो। पैसे नहीं देने पर जान से करने की धमकी दी। मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दूसरे पक्ष से भी मुकदमा दर्ज कराया गया 

इसी बीच दूसरे पक्ष से बबलू यादव निवासी गनवौन खेड़ा थाना अचलगंज ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि मिट्टी खुदाई के लिए 10 हजार रुपए में बात तय हुई थी। लेकिन काम शुरू कर दिया गया। मौके पर नवनीत सरदार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी हुसैन नगर थाना कोतवाली सदर, लल्ली उर्फ रफीक पुत्र सुबराती निवासी दरोगा बाग सदर कोतवाली, मनोज पुत्र भगवत निवासी नवीन मण्डी थाना कोतवाली सदर, सत्यम पुत्र संतोष शर्मा निवासी पिपरौसा थाना अजगैन, सुमित पुत्र नन्हेलाल निवासी पहली खेड़ा फैन्टसी के सामने, थाना कोतवाली सदर, मोनू चौरसिया सहित 2-3 अज्ञात मौजूद थे। जान से मारने की धमकी दी। ‌पुलिस में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

इन्हें किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने बब्लू यादव, राकेश यादव, दिनेश यादव निवासीगण शम्भू रतन खेड़ा थाना अचलगंज, बब्लू गौतम पुत्र शिवचरन निवासी जमुका, अंकुर यादव पुत्र राजेश यादव निवासी नयाखेड़ा थाना अचलगंज को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ नवनीत सरदार, लल्ली उर्फ रफीक, मनोज, सत्यम, सुमित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी को टीकाखेड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक हरिओम सिंह, उप निरीक्षक किशोरी लाल‌ सहित हमराही सिपाही शामिल थे।‌

Also Read
View All

अगली खबर