उन्नाव

उन्नाव लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर 15 मिनट में दो हादसे: एक बस एक्सप्रेस वे के नीचे पलटी तो दूसरी ट्रक से टकराई, मचा कोहराम

Two sleeper buses crash in Unnao: उन्नाव स्थित लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर करीब 15 मिनट के अंतराल में दो स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक बस दिल्ली से गोंडा तो दूसरी गोरखपुर जा रही थी।
2 min read
Aug 09, 2026
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे बस एक्सीडेंट, फोटो सोर्स- पत्रिका
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे बस एक्सीडेंट, फोटो सोर्स- पत्रिका

Two sleeper buses crashed in 15 minutes.: उन्नाव के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर ताबड़तोड़ दो स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब 34 बस यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस की टीम में राहत और बचाव कार्य चलाया।‌ घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीआरबी पर जानकारी मिली कि बांगरमऊ में एक बस ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। इसी बीच एक अन्य सूचना मिली कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे नीचे पलट गई। दोनों ही घटनाओं में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

किलोमीटर संख्या 231 पर हुई घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ और बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पहली घटना में दिल्ली से गोंडा जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। किलोमीटर संख्या 231 पर हुई दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गया। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। जिसमें घायल बस यात्रियों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया।

दूसरी घटना किलोमीटर संख्या 246 पर हुई

इसी के करीब 15 मिनट बाद बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत किलोमीटर संख्या 246 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही बिहार नंबर की स्लीपर बस एक्सप्रेस वे को छोड़ते हुए नीचे पलट गई। बताया जाता है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी। मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ?

क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि पीआरवी पर जानकारी मिली कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 231 पर बस ड्राइवर को नींद आने के कारण आगे चल रही अज्ञात ट्रक से टकरा गई। यह बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

थोड़ी देर बाद दूसरी घटना की मिली जानकारी

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसी बीच दुर्घटना की एक और जानकारी मिली। जिसमें बताया गया कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 246 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के नीचे चली गई। जिसमें कई सवारियों को चोट आई है। घायल सवारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
09 Aug 2026 01:06 pm
Published on:
09 Aug 2026 01:06 pm
Also Read
View All
चेतावनी बिंदु के पास पहुंची गंगा: उन्नाव के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, खड़ी फसलें और सब्जियां डूबीं

उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: डीएम की बड़ी कार्रवाई, फर्म पर मुकदमा, एक निलंबित

‘उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंस गया एक्सप्रेस-वे’, उन्नाव में कोरारी के पास 5 से 7 मीटर धंसी सड़क, सपा ने उठाए सवाल

‘ब्रजभूषण शरण सिंह को कोई सीरियस नहीं लेता’, BJP विधायक अनिल सिंह बोले-सार्वजनिक बयान देने से पहले तथ्यों पर विचार करना जरूरी

Unnao Property Dispute Case: उन्नाव में प्लॉट रजिस्ट्री से पहले पति को जिंदा जलाने का आरोप, मौत से पहले पत्नी का लिया नाम