
Unnao murder: उन्नाव में हुई सनसनीखेज घटना में ई रिक्शा चालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि भांजे ने हत्या की है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डूडा कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया। जब 45 वर्षीय दीप नारायण पांडे पुत्र ओम नारायण पांडे निवासी डूडा कॉलोनी सदर कोतवाली उन्नाव की हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने हत्या का आरोप भांजे पर लगाया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण 27 वर्षीय भांजा उमंग त्रिपाठी निवासी डूडा कॉलोनी सदर कोतवाली उन्नाव ने हत्या कर दी है। देर रात दोनों में विवाद भी हुआ था। जिसके बाद उमंग त्रिपाठी ने खौफनाक कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि दीप नारायण पांडे ई रिक्शा चला कर जीवन-यापन अपन करता था। घटना की जानकारी पुलिसको दी गई।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकार नगर विनी सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि डूडा कॉलोनी में हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जिसने साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी उमंग त्रिपाठी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।