उन्नाव

Unnao News: शव लेकर जा रही एंबुलेंस वाहन से टकराकर दो हिस्सों में बंटी, हादसे में 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Unnao News: उन्नाव में शव लेकर जा रही एंबुलेंस की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। यह सभी रिश्तेदार का शव लेकर गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।

less than 1 minute read
Jul 28, 2023
Unnao news: अज्ञात वाहन की टक्कर से एंबुलेंस सवार चार महिलाओं की मौत, एक घायल

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुरवा और मौरावां थाना की पुलिस पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी पुरवा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां राहत और बचाव कार्य चलाया गया। मृतकों में सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

कानपुर में उपचार के दौरान धनीराम की मौत हो गई थी। जिसके शव को परिजन लेकर वापस गांव आ रहे थे। अभी एंबुलेंस से उन्नाव मौरावां मार्ग के तुसरौर गांव के निकट पहुंची थी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

थानाध्यक्ष मौरावां ने बताया कि 4 महिलाओं की मौत हो गई है। घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Updated on:
28 Jul 2023 08:16 am
Published on:
28 Jul 2023 08:02 am
Also Read
View All