उन्नाव में नगर पालिका अध्यक्ष के पति को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जिसके ऊपर ठाणे जिले की रहने वाली महिला बैंक कर्मी ने दुष्कर्म के साथ अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नगरपालिका गंगा घाट के चेयरमैन के पति को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ महिला बैंक कर्मी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले की नया नगर मीरा भईदर थाना में दुष्कर्म, कुकर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल ड्रेस में गंगा घाट थाना क्षेत्र स्थिति चेयरमैन के घर पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गंगा घाट थानाध्यक्ष ने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश करना है। जिसके लिए हवाई मार्ग से उसे महाराष्ट्र पुलिस ले गई है।
गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे के प्रति संदीप पांडे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ ठाणे जिले की नया नगर मीरा भईदर थाना महिला बैंक कर्मी ने दुष्कर्म, लाखों की धोखाधड़ी, मारपीट, मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी तहरीर में महिला ने बताया था कि संदीप पांडे ने उसके साथ धोखा किया है। प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म और कुकर्म किया है। लाखों रुपए की संपत्ति भी उसके हड़प ली है। मांगने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।
हवाई मार्ग से ले गई ठाणे पुलिस
महाराष्ट्र पुलिस हवाई मार्ग से कानपुर हवाई अड्डे पहुंची। जहां से सिविल ड्रेस से में नगर पालिका चेयरमैन के घर पहुंची। इसके पहले की किसी को भनक लगती महाराष्ट्र पुलिस ने संदीप पांडे को अपने कब्जे में ले लिया और गंगा घाट थाना पहुंची। गंगा घाट थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ठाणे पुलिस संदीप पांडे को आज कोर्ट में पेश करेगी। इसलिए हवाई मार्ग से ले गई है।