Unnao rape case उन्नाव रेप केस मामले में सपा के पूर्व विधायक उदय राज यादव ने कुलदीप सिंह सेंगर के पक्ष में बयान दिया है। इसके पहले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी कुलदीप सिंह सेंगर के पक्ष में बयान दे चुके हैं।
Unnao rape case उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की बेटियों के आवाज उठाने के बाद अब समर्थक और विरोधी भी बोलने लगे हैं। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बाद समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक उदय राज यादव ने भी कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के पास कोई वीडियो क्लिप या कुलदीप विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ फोटो है। साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थक साक्ष्य सामने ला रहे हैं। उदय राज यादव पुरवा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पुरवा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक उदय राज यादव ने बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थक तस्वीरें और वीडियो वायरल कर रहे हैं। जो सच्चाई सामने ला रहे हैं, पीड़िता के पास ऐसा कोई भी वीडियो क्लिप या फोटो है तो उसे भी सामने लाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि कोई भी क्लिप पीड़िता के पास कुलदीप सिंह सेंगर के साथ नहीं है। पीड़िता के समर्थक उन्हीं बातों को दोहरा रहे हैं जो पीड़िता कह रही है, जबकि कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थक सही चीजों को सामने ला रहे हैं।
इसके पहले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने के बाद रद्द करने पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर को गलत फंसाया गया है पर उदय राज यादव ने कहा कि साक्षी महाराज हमसे ज्यादा बेहतर जानते होंगे। इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं।
विधायक उदय राज यादव ने कहा कि पूरे जिले को घटना के संबंध में सच्चाई मालूम है और यह सभी जानते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था। कुलदीप सिंह सेंगर को साजिश के तहत फंसाया गया। यह हर आदमी जानता है और कह रहा है।