उन्नाव

Unnao rape case: 9 फरवरी का दिन कुलदीप सिंह सेंगर के लिए खास, सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Former BJP MLA Kuldeep Singh Sengar: उन्नाव के पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के लिए 9 फरवरी का दिन विशेष है जब सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए डाली गई याचिका पर सुनवाई होगी।

2 min read
Feb 08, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका फाइल फोटो

Unnao Kuldeep Singh Sengar: उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में 9 फरवरी का दिन खास है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में डाली गई जमानत याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी। जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके खिलाफ कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया है। दरअसल, कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दो मामले चल रहे हैं, जिनमें एक दुष्कर्म का मामला है जबकि एक अन्य मामला दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें

Swatantra Dev Singh vs Brijbhushan Rajput: पिता बोले- बेटे ने गलती की तो पैरों पर गिरकर मांगेगा माफी

10 साल की सुनाई गई थी सजा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर दाखिल की गई है, जिसमें निचली अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

हाई कोर्ट कर चुकी है खारिज

दरअसल कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से जमानत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। 19 जनवरी को हाईकोर्ट ने यह निर्णय सुनाया था, जिसके बाद कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में आज याचिका दाखिल की गई, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। 

कुलदीप सिंह सिंगर के खिलाफ चल रहे हैं दो मामले

पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ उन्नाव रेप केस से संबंधित दो मामले चल रहे हैं, जिसमें एक दुष्कर्म का है और दूसरा पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है। निचली अदालत ने पीड़िता के पिता की मौत के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी जिसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है, वहीं दुष्कर्म के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी चल रहा है, जिसमें हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दी और जमानत को रद्द कर दिया। ‌

Also Read
View All

अगली खबर