उन्नाव

Unnao Rape Case : सड़क हादसे में उन्नाव रेप पीड़िता और वकील गंभीर घायल, मां और चाची की मौत

Unnao Rape Case : बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता की मां और चाची की सड़क हादसे में मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2019, 9:23 PM IST
Unnao Rape Victim injured and mother or chachi died in road accident
सड़क हादसे में उन्नाव रेप पीड़िता और वकील गंभीर घायल, मां और चाची की मौत

उन्नाव. बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता व उसका परिवार कार से रायबरेली जा रहा था। रायबरेली जाते समय एनएच 32 पर गुरबख्श गंज थाना इलाके के अटोरा गांव के पास बारिश के दौरान कार व ट्रक में जोरदार टक्कर हुई जिसमें पीड़िता की मां और चाची की मौत हो गई। जबकि पीड़िता व उसकी बड़ी बहन और वकील की हालत नाजुक है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती करवा दिया गया है।

बता दें कि रेप पीड़िता का चाचा किसी दूसरे मामले में रायबरेली जेल में बंद है। रविवार को पीड़िता कार से अपने परिवार के साथ चाचा से मिलने रायबरेली जा रही थी। रास्ते में जाते समय अचानक सामने से ट्रक आ गया और यह घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बिना एंबुलेंस का इंतजार किए डायल हंड्रेड की टीम ने अपनी गाड़ी और प्राइवेट वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कार सवार पीड़िता की मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीड़िता की चाची ने ट्रामा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ा दिया है। कार चला रहे वकील महेंद्र सिंह, पीड़िता व उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेज दिया हैं।

गौरतलब है कि इसी पीड़िता ने विधायक कुलदीप सेंगर पर आरोप लगाया था कि 4 जून, 2017 को अपने आवास पर दुष्कर्म किया। जहां वह अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी मांगने के लिए गई हुई थी। कुलदीप के खिलाफ उन्नाव के माखी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शासन ने इस आदेश में इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी, जिसे एजेंसी ने स्वीकार कर लिया था। बता दें कि कुलदीप सेंगर बांगरमऊ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हैं। वह उन्नाव के चर्चित दुष्कर्म मामले के आरोपी हैं। कुलदीप उन्नाव के अलग-अलग विधानसभा सीटों से चार बार से लगातार विधायक हैं।

मामा ने इस हादसे को बताया साजिश

एसपी ने बताया कि पीड़िता के मामा ने कहा कि ये हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि यह हादसा विधायक के आदमियों ने कराया है। जिस ट्रक ने कार को टक्कर मारी है उस ट्रक के नंबर प्लेट पर कालिख पुती हुई है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस पर एसपी सुनील सिंह ने कहा कि इस हादसे में किसी की कोई साजिश नहीं है। फिलहाल इस मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Updated on:
28 Jul 2019, 9:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All