29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक का अपने ही स्कूल की नाबालिक छात्रा पर आया दिल, और कर दिया यह बड़ा काम

जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक अपने ही स्कूल की कक्षा 8 की नाबालिक छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रावस्ती

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 27 Jul 2019, 7:30 PM IST

Junior High school Shikshak ne nabalik chatra ko bhagaya

शिक्षक का अपने ही स्कूल की नाबालिक छात्रा पर आया दिल, और कर दिया यह बड़ा काम

श्रावस्ती. जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक अपने ही स्कूल की कक्षा 8 की नाबालिक छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले गया। 18 दिन बाद डरा सहमा और मजबूर पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। ये मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण काफी दिनों से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - महिला अनुदेशक की बेटी का नहाते समय बनाया वीडियो, उसके बाद ये धमकी करने लगा बुरा काम, और फिर...

जानें क्या मामले का पूरा प्रकरण

जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें ये आरोप लगाया है कि गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक कक्षा 8 में पढ़ रही उसकी नाबालिक बेटी को बीते 9 जुलाई को बहला फुसला कर भगा ले गया है। और उसके साथ कुकर्म कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक उसी गांव का निवासी है और उसकी पत्नी गांव की प्रधान है। पीड़ित पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे और मेरे परिवार को प्रधान के लोगों की तरफ से धमकी दी जा रही थी कि अगर कहीं शिकायत करोगे तो ठीक नही होगा। अगर तुम थाने में तहरीर देने जाओगे तो इधर तुम लोग रास्ता नही निकल पाओगे। गरीबी और इसी डर की वजह से हमने कहीं शिकायत नहीं की थी कि अगर हम तहरीर दे दें और उधर से निकले तो छेड़छाड़ हो या मारपीट हो।

ये भी पढ़ें - रात में घर से निकली लड़की, सुबह प्रेमी के साथ रेलवे ट्रैक पर मिली की लाश

जिले में चर्चा का विषय बना यह मामला

मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण काफी दिनों से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में भिनगा थाना प्रभारी दद्दन सिंह बताते हैं कि लड़की के पिता द्वारा तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।