29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला अनुदेशक की बेटी का नहाते समय बनाया वीडियो, उसके बाद ये धमकी करने लगा बुरा काम, और फिर…

महिला अनुदेशक ने बेटी को धमकी देकर उसके साथ बुरा काम करने का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 17 Jul 2019, 9:18 PM IST

beti ka video banakar kiya bura kam in lakhimpur kheri

महिला अनुदेशक की बेटी का नहाते समय बनाया वीडियो, उसके बाद ये धमकी करने लगा बुरा काम, और फिर...

लखीमपुर-खीरी. कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला अनुदेशक ने मोहल्ले के एक लड़के पर अपनी एक पुत्री का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बुरा काम करने का आरोप लगाया। यही नहीं उक्त लड़के पर अपनी दूसरी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने की बात कही। महिला अनुदेशक ने एसपी को प्रार्थना देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें - पिकनिक मनाने निकले 10वीं क्लास के पांच छात्र जब नदी किनारे खींचने लगे सेल्फी, उसके बाद जो हुआ देखकर रह जाएंगे दंग

जान से मार देने की दी धमकी

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला अनुदेशक ने बताया कि वह शिक्षा विभाग में कार्यरत होने के नाते विद्यालय समय में बाहर रहती है। मोहल्ले के ही रजनीश गुप्ता उर्फ टोनू पुत्र स्व. श्याम सुन्दर गुप्ता उर्फ पप्पू का उसके घर आना-जाना था। जिसने उसकी गैर मौजूदगी में प्रार्थिनी की 15 वर्षीय पुत्री का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया तथा उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने व जबरन बुरा काम करने लगा। प्रार्थिनी की पुत्री द्वारा विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने लगा।

ये भी पढ़ें - दबंगों ने की पिटाई , पुलिस ने दर्ज किया दलित उत्पीड़न का मुकदमा

पुत्री के साथ करने लगा बुरा काम

प्रार्थिनी ने बताया कि बीती 13 जुलाई को समय लगभग 1ः45 बजे से 02ः00 बजे दोपहर को उक्त रजनीश गुप्ता उर्फ टोनू जबरन उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ बुरा काम करने लगा। प्रार्थिनी की पुत्री के शोर मचाने पर उसकी दूसरी छोटी पुुत्री वहां आ गई। रजनीश ने उसकी छोटी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। विद्यालय से आने के बाद दोनों पुत्रियों ने घटना की जानकारी दी। पुत्रियों ने बताया कि रजनीश ने धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो वह फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग