30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक मनाने निकले 10वीं क्लास के पांच छात्र जब नदी किनारे खींचने लगे सेल्फी, उसके बाद जो हुआ देखकर रह जाएंगे दंग

एक बार फिर सेल्फी लेने के चक्कर में हाइस्कूल के एक छात्र को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 15 Jul 2019, 10:04 PM IST

A 10 class student death taking selfies

पिकनिक मनाने निकले 10वीं क्लास के पांच छात्र जब नदी किनारे खींचने लगे सेल्फी, उसके बाद जो हुआ देखकर रह जाएंगे दंग

बाराबंकी. सेल्फी ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। इसके बावजूद भी सेल्फी का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक बार फिर सेल्फी लेने के चक्कर में हाइस्कूल के एक छात्र को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। यह घटना बाराबंकी की रेट नदी के पुल पर घटी। जहां हाई स्कूल के पास दोस्त संडे के दिन छुट्टी मनाने के लिए पहुंचे और उन लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। सेल्फी लेने के चक्कर में प्रियांशु नाम का एक छात्र नदी में डूबने लगा। जिसके बाद बाकी चार लड़कों ने उसे बचाने की काफी कोशिशें की लेकिन बचा नहीं सके। लड़के के घर वालों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें - चोरी का खुलासा करने के लिये निर्दोष को उठा लाई पुलिस, अब छूट रहे पसीने

जानें क्या है पूरा मामला

खतरनाक जगहों से सेल्फी लेना जानलेवा है, पर लोग हैं कि समझते ही नहीं। बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में रेट नदी के पुल पर एक दर्दनाक घटना घटी। जहां 10वीं क्लास के एक लड़के की संदिग्ध अवस्था में डूबने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक उनके लड़के को उसके दोस्त तुषार, सौरभ, श्रदुल, और अभिनव उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। जब शाम तक उनका लड़का घर नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। उन लोगों ने अपने लड़के को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में उन दोस्तों से पता किया गया, जो उनके लड़के को बुलाकर ले गए थे। उसके बाद पूरा मामला खुल कर सामने आया। अभी तक पुलिस को प्रियांशु का शव नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें - सहकारिता विभाग निभा रहा किसानों की आय वृद्धि मेें महत्वपूर्ण भूमिका

लापता लड़के के मामा शिव कुमार सिंह जो कि जीआरपी में कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि मेरी बहन आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहती है। बहन ने उन्हें बताया कि घर पर कुछ लड़के आए थे और उनके लड़के प्रियांशु को बुलाकर ले गए थे। शाम तक जब मेरा भांजा नहीं आया तो मेरी बहन ने मुझे इस बात की जानकारी दी। जब बाकी लड़कों से पता किया तो उन लोगों ने पहले आनाकानी की। बाद में कुबूल किया कि वह लोग उसे बुलाकर ले गए थे। जब कहीं पता नहीं चला तो लड़के के मामा ने नगर कोतवाली में उसके गायब होने की सूचना दी। तो पचा चला कि वह लोग प्रियांशु के साथ यहां आए थे। मामा ने बताया कि लड़के के पिता आर्मी में हैं औऱ इस समय कश्मीर में पोस्टेड हैं।

ये भी पढ़ें - विनिमय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण कारियों को दी गई चेतावनी, डीएम ने जारी किया आदेश, मचा हड़कम्प

सेंट्रल एकेडमी स्कूल में पढ़ते हैं छात्र

बाकी बचे लड़कों के परिजनों ने बताया कि पांच लड़के क्रिकेट खेलने के लिए यहां आए थे। सभी सेल्फी लेने के लिए रेट नदी के किनारे चले गए। उसी समय इनमें के प्रियांशु नाम का एक लड़का डूबने लगा। उसे डूबता देख बाकी लड़कों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं सके। पांचो लड़के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे।