
Unnao Roadways Bus Truck Accident: उन्नाव में रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। शेष अन्य का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बाकी यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए भेज दिया गया। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना अजगैन थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब बस्ती से कानपुर आ रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया। घटना नवाबगंज के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास की है। मौके पर चीख पुकार मच गया। बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत का बचाव कार्य चलाया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने घायलों को नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रोडवेज बस चालक देवी प्रसाद पुत्र इंद्रजीत निवासी विक्रमजीत परशुरामपुर बस्ती को मृत्यु घोषित कर दिया। अन्य घायलों में 65 वर्षीय हरीश उपाध्याय, 28 वर्षीय सुमित्रा 35, वर्षीय दिनेश कुमार, 29 वर्षीय पंकज कुमार, 65 वर्षीय बालमुकुंद, 28 वर्षीय विशाल पांडे, अमृत राज, अर्थव, रानी, सोनम, अथर्व कुमार, राशिद, नजीबुल्लाह, ब्रजलता, शोभित रामचरित कुमार चौहान शामिल है।
इनमें सुनील कुमार चौहान बस का कंडक्टर है। बस बस्ती से गोंडा, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, लखनऊ होते हुए कानपुर आ रही थी। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी रोडवेज की बस से आगे की यात्रा के लिए भेज दिया गया। अजगैन थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।