उन्नाव

उन्नाव मौसम अपडेट: आज शाम हुई झमाझम बारिश, 4 अक्टूबर को भी बारिश का अलर्ट

Unnao weather News आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 7 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट आएगी।
2 min read
Oct 03, 2025
उन्नाव शाम भारी बारिश (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

Unnao weather News आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है इस दौरान हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है मुझे आसमान में बादल छाए रहेंगे दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे दो मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है उन्नाव में आज शाम को करीब एक घंटे जमकर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। आज रात और कल शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। 10 अक्टूबर तक तापमान में भी कमी आएगी।

कैसा रहेगा उन्नाव में रात का तापमान?

मौसम विभाग ने देर रात बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार रात से हवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है। रात का तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

कैसा रहेगा 4 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। ‌

कैसा रहेगा 10 अक्टूबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 9 प्रतिशत बारिश हो सकती है। सोमवार 6 अक्टूबर को 24 से 32 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 7 अक्टूबर का तापमान 24 से 31 डिग्री का तापमान है। 34 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 8 अक्टूबर का तापमान 23 से 31 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। गुरुवार 9 अक्टूबर का तापमान 21 से 31 जनवरी के बीच रहने का अनुमान है। 10 अक्टूबर शुक्रवार का तापमान 21 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Updated on:
03 Oct 2025 09:40 pm
Published on:
03 Oct 2025 09:31 pm