उन्नाव

Unnao YouTuber की दुबई के क्वीन एलिजाबेथ क्रूज में शादी, 130 मेहमान, 20 लग्जरी होटल, बॉलीवुड कलाकार

Unnao YouTuber उन्नाव के रहने वाले युटुबर की दुबई में क्वीन एलिजाबेथ क्रूज में हुई शादी चर्चा में है। ईडी ने करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया है।‌ तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Dec 24, 2025
अरविंद द्विवेदी (फोटो सोर्स- अरविंद द्विवेदी फेसबुक)
फोटो सोर्स- अरविंद द्विवेदी फेसबुक

Unnao YouTuber उन्नाव का रहने वाला अनुराग द्विवेदी चर्चा में बना हुआ है। इसके खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मामला तब सुर्खियों में आया जब बीते 25 नवंबर को दुबई में अरविंद द्विवेदी की शादी हुई। इस दौरान उसने 130 से ज्यादा मेहमानों को दुबई बुलाया था। यह शादी क्वीन एलिजाबेथ क्रूज में सम्पन्न हुई थी। मेहमानों को दुबई के बीस लग्जरी होटल में रोका गया था। एक मेहमान के ऊपर करीब 1 लाख का खर्च किया गया था। यही नहीं, मेहमानों को बुर्ज खलीफा और दुबई क्रीक भी दिखाया गया था। बारातियों के यातायात के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

लैंबॉर्गिनी और मर्सिडीज को जब्त

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले यूट्यूबर और क्रिकेट इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी के खिलाफ ईडी ने शिकंजा कसा है। अवैध बैटिंग प्लेटफॉर्म से संबंधों को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्नाव पहुंची ईडी ने अरविंद द्विवेदी की लग्जरी गाड़ियां लैंबॉर्गिनी और मर्सिडीज को जब्त किया है। इसके साथ ही बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर कैश जब्त किया गया है।

अरविंद की शादी तमन्ना से हुई

अरविंद द्विवेदी ने तमन्ना से शादी की है। यह शादी शाही अंदाज में हुई थी। उन्नाव और अन्य स्थानों से 130 मेहमानों को दुबई बुलाया गया था। यह शादी क्वीन एलिजाबेथ क्रूज में आयोजित की गई थी।‌ भारत से गए मेहमानों को पांच फ्लाइट से दुबई बुलाया गया था और आने-जाने का खर्चा अरविंद द्विवेदी की तरफ से उठाया गया था। इसके साथ ही ट्रेवल, वीजा, घूमने-फिरने के लिए भी अरविंद द्विवेदी की तरफ से व्यवस्था की गई थी। बताया जाता है कि कई मेहमान ऐसे थे जिनका पासपोर्ट नहीं बना था। उनके भी अरविंद द्विवेदी ने ही बनवाए हैं। 

प्रति मेहमान एक लका खर्च

बताया जाता है कि एक मेहमान पर करीब एक लाख का खर्च हुआ है। जिसमें आने-जाने और होटल का खर्च शामिल है। मेहमानों को दुबई के 25 होटल में रोका गया था। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर और एक्टर ने शादी में प्रस्तुति दी थी। अरविंद अनुराग द्विवेदी को कई सम्मन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी हाजिर नहीं हुआ है जबकि तीन सहयोगियों को ED ने गिरफ्तार किया है जिसने खुलासा किया है कि अरविंद द्विवेदी बैटिंग प्लेटफार्म को प्रमोट करता था जहां से मिली धनराशि को दुबई के रियल एस्टेट में लगाया गया है। हवाला के माध्यम से दुबई के रियल एस्टेट में लगाया गया है।

Updated on:
24 Dec 2025 11:36 am
Published on:
24 Dec 2025 11:36 am