उन्नाव

UP heavy rain Red alert तीन जिलों के लिए रेट अलर्ट, भारी बारिश के साथ आंधी चलने और आकाशीय बिजली करने की चेतावनी

UP heavy rain Red alert for three districts कानपुर देहात, कानपुर नगर और उन्नाव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में सचेत अप ने लोगों को अलर्ट किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

less than 1 minute read
Sep 01, 2025
फोटो सोर्स- 'X' unnao वीडियो ग्रैब

सचेत ऐप ने कानपुर देहात, कानपुर नगर, और उन्नाव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में अगले तीन घंटा तक भारी बारिश होने की संभावना है। आंधी चलने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उन्नाव में आज 6 बजे से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमक रही है। डीएसएन कॉलेज रोड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा आदि स्थानों पर जल भराव की स्थिति हो गई है। अचानक शुरू हुई बारिश से लोगों को छाया में रुकना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

स्कूलों में 4 सितंबर के बाद लगातार 3 दिनों की छुट्टी, जानें बैंकों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी

कैसा रहेगा उन्नाव में 2 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय छुटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में भी गरज और चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 80 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 3 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। देर रात में बारिश होने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

Updated on:
01 Sept 2025 10:40 pm
Published on:
01 Sept 2025 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर