उन्नाव

मौसम का डबल अटैक: अगले 3 घंटे में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, उन्नाव प्रभावित

weather department alert: मौसम विभाग में आंधी तूफान के साथ बादल गरजने और चमकने का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा चलेगी।
2 min read
May 07, 2026
मौसम विभाग का अलर्ट, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

weather department alert: मौसम विभाग में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ओलावृष्टि की भी संभावना है। जिससे तापमान में कमी आएगी। रात में मौसम ठंड रहेगा। पिछले 24 घंटे में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी। आगामी 9 मई को मौसम के खराब रहने की संभावना है। सुबह के समय बारिश हो सकती है। ‌ ‌इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। ‌प्री-मानसून में बारिश की गतिविधियां रुक-रुक कर होते रहती हैं। ‌

आज रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। रह-रहकर बूंदाबांदी भी हो रही है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग में तेज रफ्तार के साथ हवा चलने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

कैसा रहेगा शुक्रवार 8 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 13 मई तक मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 9 मई का तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बूंदाबांदी होने की संभावना है। 10 मई रविवार का तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि सोमवार 11 मई का तापमान 26 से 36 डिग्री, मंगलवार 12 मई का तापमान 26 से 37 डिग्री, बुधवार 13 मई का तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रह-रहकर बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Published on:
07 May 2026 09:25 pm