उन्नाव

Weather Update – गरज के साथ बारिश की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

लगातार मौसम खराब बना हुआ है। आज भी मौसम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिनभर बारिश होने की संभावना है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी।

2 min read
Jan 07, 2022
Weather Update - गरज के साथ बारिश की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम
Weather Update - गरज के साथ बारिश की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. उत्तराखंड में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों का भी हाल बुरा है। विगत 2 दिनों से मौसम खराब चल रहा है। गुरुवार को दिन भर बारिश होती रही। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। आज भी यही स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आसमान में दिनभर बादल और धुंध छाया रहेगा। दिन और रात में बारिश होने की पूरी संभावना है। हवाओं का झोंका भी लोगों को कष्ट देगा। यही स्थिति शनिवार को भी रहने की संभावना है। गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर बारिश होने की संभावना जताई गई है। सड़क पर दृश्यता भी कम रहेगी। लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बताई गई है। बारिश के कारण फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए दिन काटना पहाड़ हो गया है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को कमरे के अंदर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।

रात का मौसम

यही स्थिति रात की रहने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो रात में भी बारिश होने की पूरी संभावना है। रात का तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। बारिश का प्रभाव सबसे ज्यादा दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। सड़क किनारे ठेलिया लगाने वाले व्यापारियों को दिन भर सन्नाटे में बैठना पड़ता है। यही स्थिति पक्के दुकानदारों की भी है।

यह भी पढ़ें

कैसा रहेगा शनिवार का मौसम

आगामी शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश होने की भी पूरी संभावना जताई गई है। शनिवार को हवा की गति भी तेज रहेगी। लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। रात में मौसम और बिगड़ सकता है। गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना जताई गई है।

Published on:
07 Jan 2022 09:12 am