14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहसिन रजा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को बड़ी साजिश बताया, पूछा कांग्रेसी नेता पाकिस्तान…

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने पंजाब सरकार और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा में चूक कोई साजिश का हिस्सा तो नहीं है। उन्होंने इसे पाकिस्तान से जोड़ कर देखा है और बोले...  

2 min read
Google source verification
मोहसिन रजा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को बड़ी साजिश बताया, पूछा कांग्रेसी नेता पाकिस्तान...

मोहसिन रजा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को बड़ी साजिश बताया, पूछा कांग्रेसी नेता पाकिस्तान...

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ. पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हुई थी उस पर बीजेपी के अंदर आक्रोश दिखाई पड़ रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने इसे पाकिस्तान से जोड़ कर देखा है। उन्होंने कहा कि या विदेशी साजिश का हिस्सा तो नहीं है। अपने बयान में उन्होंने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाया बोले पंजाब के नेताओं का बार-बार पाकिस्तान जाना और वहां के जनरल से मिलना इसके पीछे कारण तो नहीं है। उन्होंने गृह मंत्रालय से जांच की मांग की। बोले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें

मोहसिन रजा का AIMPLB बड़ा हमला, बोले रोशनी और ऊर्जा देने वाले सूर्य को नहीं जेब भरने वाले नेताओं को नमस्कार करते हैं

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का बार-बार पाकिस्तान जाना, वहां के जनरल से मिलना और आज देश के प्रधानमंत्री जब पंजाब जा रहे थे तो उनकी सुरक्षा में जिस तरह की घटना घटित हुई है। ये अपने आप में बताता है और यह इशारा करता है कि इसमें कोई विदेशी साजिश जरूर शामिल है। इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा कि आप के नेता बार-बार पाकिस्तान क्यों जा रहे थे। वहां के जनरल से क्यों मिल रहे थे और आज यह घटना क्यों घटित हुई है। जो अपने देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा न दे सके वह पंजाब के लोगों को क्या सुरक्षा देगा। मांग करेंगे गृह मंत्रालय से कि इसकी जांच कराएं और जो भी दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए। क्योंकि इससे पूरा देश आहत है।

यह भी पढ़ें

हिंदू सेना ने की इन दुकानों को हटाने की मांग, बोले...

जाने क्या है मामला

आपको बता दें विजय बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। पीएम का काफिला लगभग 20 मिनट तक पाकिस्तान सीमा से लगभग 30 किलोमीटर दूर फ्लाईओवर पर रुका रहा। जिस पर भाजपा में रोष व्याप्त है। इसी संदर्भ में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने पंजाब सरकार और कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया है।