15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहसिन रजा का AIMPLB बड़ा हमला, बोले रोशनी और ऊर्जा देने वाले सूर्य को नहीं जेब भरने वाले नेताओं को नमस्कार करते हैं

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां पर जेब भरने वाले नेताओं को नमस्कार किया जाता है। प्रकाश और ऊर्जा देने वाले सूर्य को नहीं।

2 min read
Google source verification
मोहसिन रजा का AIMPLB बड़ा हमला, बोले रोशनी और ऊर्जा देने वाले सूर्य को नहीं जेब भरने वाले नेताओं को नमस्कार करते हैं

मोहसिन रजा का AIMPLB बड़ा हमला, बोले रोशनी और ऊर्जा देने वाले सूर्य को नहीं जेब भरने वाले नेताओं को नमस्कार करते हैं

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने एक बार फिर ऑल इंडिया मौलवी पर्सनल लॉ बोर्ड पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ऑल इंडिया मौलवी पर्सनल ला बोर्ड अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव राहुल गांधी प्रियंका गांधी को अपने लाभ के लिए नमस्कार करेंगे। लेकिन यह सूर्य नमस्कार नहीं करेंगे। जहां से इन्हें ऊर्जा मिलती है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा सूर्य नमस्कार के खिलाफ दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

यह भी पढ़ें

सहारा और पीएसीएल के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर, योगी और मोदी सरकार पर अनदेखी का आरोप

मोहसिन रजा ने कहा

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अपने बयान में कहा है कि अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी को नमस्कार करने से इनकी जेब भरती है। इसलिए वहां इन्हें नमस्कार करने में कोई परेशानी नहीं होती है। सूर्य से रोशनी मिलती है ऊर्जा मिलती है लेकिन हम उन्हें नमस्कार नहीं करेंगे। यह किसी को खुश करने के लिए विरोध किया जा रहा है। सूर्य से भगवा निकलता है। इसलिए सूर्य नमस्कार नहीं करेंगे। यह विरोध भी भगवा का है और इस विरोध के माध्यम से किसी को खुश करने तुष्टीकरण का है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अब यह बयान ले जाकर उन्हें दिखाया जाएगा। जिससे कि वह खुश हो जाए। और इनकी जेब भर जाए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इनकी दुकान बंद हो गई है

यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का पूर्व उपराष्ट्रपति पूर्व राज्यपाल सहित ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा बयान, बोले...

इन बातों पर आपत्ति है AIMPLB

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हर सरकार द्वारा सूर्य नमस्कार को लेकर बनाई गई योजना पर आपत्ति दर्ज की है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना सैफुल्लाह रहमानी ने अपने पत्र में बताया है कि 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 30 राज्यों में सूर्य नमस्कार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच होना है। जबकि 26 जनवरी को सूर्य नमस्कार पर एक संगीत में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। हम सूर्य को देवता नहीं मानते हैं और ना ही उनकी उपासना करते हैं। उन्होंने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।