उन्नाव

गांव का ही युवक 11 वर्षीय किशोर को सरसों के खेत में ले गया, कर दी हत्या

Youth kills 11 year old boy in mustard field उन्नाव में 11 वर्षीय किशोर का शव सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Jan 19, 2026
घटना की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी बीघापुर फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
फोटो सोर्स-उन्नाव पुलिस

Youth kills 11-year-old boy in mustard field उन्नाव में एक 11 वर्षीय किशोर अचानक गायब हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।‌ गांव के ही लड़कों ने बताया कि किशोर को मोटरसाइकिल पर बैठकर सरसों के खेत की तरफ जाते हुए देखा गया। इस पर परिजन सरसों के खेत की तरफ दौड़े। जहां किशोर का शव दिखाई पड़ा। गांव में हड़कंप मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है और तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला बिहार थाना क्षेत्र का है।

11 वर्षीय किशोर की हत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपुर निवासी अवधेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष शुक्ला उर्फ टिंकू घर से खेलने के लिए निकाला था। फिर वापस नहीं आया। जिनकी खोजबीन की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में गांव वालों से बातचीत की गई तो पता चला कि उत्कर्ष शुक्ला को गांव का ही रहने वाला शैलेश शुक्ला मोटरसाइकिल पर बैठा कर सरसों के खेत की तरफ ले गया है।

सरसों के खेत में मिला शव

इसकी जानकारी मिलते ही अवधेश कुमार सरसों के खेत की तरफ गए। जहां उत्कर्ष मृत अवस्था में मिला। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी बिहार थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बीघापुर?

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने साक्ष्य एकत्र किए। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि अवधेश कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।‌

Updated on:
19 Jan 2026 05:48 pm
Published on:
19 Jan 2026 05:47 pm