मऊ

Mau Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दम्पति को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत

Feb 09, 2026
Feature image

मऊ जनपद में तेज रफ्तार का कहर एक बार और देखने को मिला। मऊ बलिया रोड पर अदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

गौरतलब है की मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अधरी मोड़ के पास मऊ की तरफ से जाती हुई तेज रफ्तार ट्रेलर पत्नी को दवा दिला करके वापस लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर करने के बाद ट्रेलर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया वहीं बाइक सवार अवधेश सिंह टीचर सड़क पर गिर गए जिनको गंभीर चोटे आए। वहीं उनकी पत्नी प्रभावती सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल अवधेश सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है वही मिटा का प्रभावती सिंह के 100 को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखी है जहां पर विधि का कार्रवाई करने में पुलिस ड्यूटी हुई है

Updated on:
09 Feb 2026 05:40 pm
Published on:
09 Feb 2026 05:40 pm