यूपी न्यूज

अरविंद केजरीवाल को रिहा करने के लिए मऊ में प्रदर्शन

मऊ जनपद में आम आदमी पार्टी के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर घंटों तक धरना दिया। इसमें उनकी प्रमुख मांग थी कि सीएम अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाए। मंगलवार की दोपहर जनपद मुख्यायल […]

less than 1 minute read
Jul 30, 2024

मऊ जनपद में आम आदमी पार्टी के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर घंटों तक धरना दिया। इसमें उनकी प्रमुख मांग थी कि सीएम अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाए।

मंगलवार की दोपहर जनपद मुख्यायल स्थित कलेक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पहले जमकर नारेबाजी की उसके बाद अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। इसी के साथ उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर मांगे नहीं सुनी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित कर रही है। हम यहाँ केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे सीएम की तबियत खराब है और उनका शुगर लेवल 50 से भी नीचे चला जा रहा है।

ऐसे में उनके जान को खतरा बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद उनको फर्जी तरीके से फसाया जा रहा है। इस फर्जीवाड़े की जांच होनी चाहिए और जो गलत है उसको सजा मिलनी चाहिए। जो सही है उसको जेल से बाहर निकाल देना चाहिए। जिस तरीके से केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है उसको जनता अब जान चुकी है।

उन्होंने बताया कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो देश में इमरजेंसी से भी बुरे हालात हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में जो गलत है वो मोदी वासिंग पाउडर से साफ हो जा रहा है, लेकिन ऐसा कबतक चलेगा? इसलिए इस तानाशाही सरकार को बदलने के लिए हम पूरी तरीके से रैतैयार हैं।

Also Read
View All

अगली खबर