Chanakya Lok Sabha Elections 2024 Result: पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में चाणक्य एग्जिट पोल का सर्वे सही साबित हुआ है।
Lok Sabha Elections 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद देश की सबसे प्रतिष्ठित एग्जिट पोल में से एक ‘चाणक्य एग्जिट पोल’ का सर्वे सामने आया है। चाणक्य एग्जिट पोल ने एनडीए (BJP) को 376 सीटों के साथ स्पष्ट जनादेश दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) को 103 सीटें जीतने पर मुहर लगाई है।
| एग्जिट पोल एजेंसी | NDA | INDIA |
| न्यूज़ 24-आज का चाणक्य | 376 | 103 |
हमेशा की तरह लोकसभा चुनाव 24 में भी यूपी सबसे चर्चित राज्य रहा है। सभी पार्टी के नेताओं ने यहां जमकर प्रचार किया। चुनावी प्रकरण को देखते हुए कई दिग्गज नेताओं की इस बार इज्जत दांव पर लगी है। इसी बीच चाणक्य एग्जिट पोल ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में किस पार्टी की कितनी सीटें आ रही है, इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में एनडीए (BJP) को 68 सीटें तो वहीं इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) को 12 सीटें मिलने की अनुमान जताया है।
| एग्जिट पोल एजेंसी | NDA | INDIA | OTH |
| न्यूज़ 24-आज का चाणक्य | 68 | 12 | 00 |
लोकसभा चुनाव 2019 में चाणक्य एग्जिट पोल का सर्वे बिल्कुल सटीक साबित हुआ था। चाणक्य ने एनडीए की 350 सीटें आने का अनुमान लगाया था। तब उस दौरान भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर 353 सीटें हासिल की थी। वहीं चाणक्य एग्जिट पोल ने कांग्रेस (यूपीए गठबंधन) को 97 सीटें जीतने का दावा किया था। जिसमें यूपीए गठबंधन के खाते में 92 सीट आई थी।
ऐसे में देखा जाए तो यह आकंड़ा बिलकुल सही तो नहीं था। लेकिन सीटों की कहानी उसके आसपास जरूर घूम रहा थी।
चाणक्य ने 2014 में एनडीए के सरकार बनाने के साथ ही इसके 340 सीटें जीतना का दावा किया था। नतीजों में एनडीए की सीटें 340 से करीब 336 आईं थी। वहीं चाणक्य ने कांग्रेस के खाते में 97 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन यहां ये दावा गलत साबित हुआ और कांग्रेस महज 44 सीटों पर जीत के साथ सिमट गई थी।