यूपी न्यूज

BJP का मिशन 2027: सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, नितिन नवीन से संगठन व चुनाव पर मंथन संभव

CM Yogi Delhi Visit: यूपी चुनाव को लेकर दिल्ली में हलचल तेज है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की।
less than 1 minute read
• •
Sep 26, 2026
Yogi Adityanath, PM Modi, Narendra Modi, Nitin Nabin, Yogi Adityanath Delhi Visit, Yogi Modi Meeting, Yogi Adityanath PM Modi Meeting, Nitin Nabin Meeting
फाइल फोटो

PM Modi Meeting UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रमों, उद्घाटन और शिलान्यास की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की सूची सौंपी और उन पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनावों की रणनीति पर मंथन होगा। विशेष रूप से MLC चुनाव की 6 सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनाने को लेकर चर्चा हो सकती है।

16 अक्टूबर को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। इनमें भाजपा के पास आठ, जबकि सपा और बसपा के पास एक-एक सीट है। अभी प्रमुख दलों की ओर से इन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

23 अक्टूबर को MLC चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

इन सीटों में फिलहाल भाजपा के पास आठ और सपा के पास तीन सीटें हैं। सपा ने सभी 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने पांच-पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।


खबर अपडेट की जा रही है....

Updated on:
26 Sept 2026 01:58 pm
Published on:
26 Sept 2026 12:56 pm
Also Read
View All
US के नंबर से धमकी भरे ऑडियो पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान, बोले- कल्कि धाम और सनातन धर्म के लिए पूरा जीवन समर्पित

‘हत्या भी हो जाए तो बलिदान मानूंगा, कल्कि धाम का निर्माण नहीं रुकेगा’, आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से मिली जान से मारने की धमकी

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

चुनाव से पहले अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा पर गरमाई यूपी की सियासत! BJP नेता सुनील भराला ने साधा निशाना

‘वोट चोरी में शामिल लोगों का समर्थन बंद करें’, सुरेंद्र राजपूत बोले- चिराग पासवान NDA छोड़कर जनता के साथ खड़े हों