यूपी न्यूज

UP News: दिल्ली से आए भाई-बहन को CM योगी ने दी दीक्षा, बोले- बहन को गुरु जैसा मानो पांव छूकर आशीर्वाद लो

UP News : गुरु पूर्णिमा के दिन भी गोरक्षपीठाधीश्वर CM योगी आदित्यनाथ मातृशक्ति को सम्मान देना नहीं भूले, यह गोरक्षपीठ की परंपरा है।

2 min read
Jul 03, 2023
 cm-yogi-gave-initiation-to-brother-and-sister-who-came-from-delhi
दिल्ली से आए बच्चों को दुलारते CM योगी

गुरु पूर्णिमा पर्व पर आज गोरखनाथ मंदिर में हजारों लोग जुटे थे। इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आए जो उपस्थित लोगों में योगी के प्रति और सम्मान भर दिया। योगी से आशीर्वाद लेने जुड़वा भाई, बहन भी अपने मां, पिता के साथ आए थे। जब दोनो बच्चे उनसे आशीर्वाद लेने गए तब जुड़वा भाई-बहन को उन्होंने स्नेह और आशीष तो दिया ही भाई को संस्कार की यह दीक्षा भी दी कि बहन का गुरु की भांति ही सम्मान करो। उन्होंने भाई से बहन के पांव स्पर्श कराए और आशीर्वाद दिलाया।

मुख्यमंत्री का बाल प्रेम देख सब मुग्ध हुए
गुरु पूर्णिमा पर आज गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही काफी भीड़ थी, इसी में गोरक्षपीठ का दर्शन करने नई दिल्ली से रजत अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा और जुड़वा बच्चों, बेटी आद्या व बेटा अभव के साथ आए हुए थे। सोमवार सुबह जब इस परिवार की मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। योगी ने सबको आशीर्वाद तो दिया ही जुड़वा भाई-बहन पर खूब प्रेम भी लुटाया। मुख्यमंत्री के बाल प्रेम को देखकर वहां पर मौजूद लोग मुग्ध हो गए।

मासूम भाई को भी बहन का सम्मान देना सिखाये
मुख्यमंत्री ने भाई अभव से प्यार से पूछा, बहन को सम्मान देते हो। उसने हां कहते हुए सिर हिलाया। इस पर सीएम ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है। बहन को भी गुरु जैसा मानो और पांव छूकर आशीर्वाद लो। अथव ने ऐसा ही किया। उसने बहन आद्या के पांव छुकर हाथ माथे पर लगा लिया। बच्चों के इस स्नेह पर योगी भी मोहित हो गए और दोनों को खूब प्यार व आशीष दिया।

ये भी पढ़ें: Heavy rain in UP: प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

CM योगी ने अपने गुरूओं से लिया आशिर्वाद
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नाथपंथ के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा की। वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया। उसके बाद वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर गए। सभी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Published on:
03 Jul 2023 03:27 pm
Also Read
View All
नम आंखे, सिसकियों की दबी हुई आवाज…शादी के माहौल में एक साथ जलीं 4 चिताएं; बदायूं सड़क हादसे में 6 महिलाओं की हुई थी मौत

काशी स्टेशन की जमीन से मस्जिद हटाने पर विवाद; रेलवे और इंतजामिया मस्जिद कमेटी में ठनी, मुस्लिम पक्ष बोला- कोर्ट में चुनौती देंगे

UP में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स से जुड़े थे तार

आनंदीबेन पटेल की पोती की फिल्मों में एंट्री; एक्टिंग देखकर सन्न रह गईं दादी, संस्कृति ने शेयर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प दास्तां

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, जालौन में नदी में डूबकर 3 युवकों की मौत, मध्य प्रदेश से आया था परिवार