2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy rain in UP: प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Heavy rain in UP: मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज भी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2023, 2:22 PM IST

rain_in_uttar_pradesh_1.jpg

प्रदेश में मानसून की बारिश लगातार जारी है। पिछले सप्ताह से जारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे विकराल रूप लेता जा रहा है। बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है। वही, अब लोगों को कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज भी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही IMD ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

जगह-जगह जलभराव से परेशानी
प्रदेश में मानसून आते ही लोगों को भयंकर गर्मी और लू से राहत तो मिल गई। लेकिन कई जगहों पर बारिश के बाद प्रशासन की पोल खुलती दिखी। प्रदेश के कई जिलों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया, बिजली गुल हो गई। फसलें खराब हो गई। जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी कुछ दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा। आज भी कई इलाकों में तेज आंधी तूफान, गरज और चमक के साथ बारिश आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Agra News: वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में हजारों पेड़ों से सजेगा बाईपुर वन क्षेत्र, 1 जुलाई मनाया जा रहा वन महोत्सव सप्ताह

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उनमें सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर शहर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और आसपास के इलाकों शामिल है।