2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agra News: वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में हजारों पेड़ों से सजेगा बाईपुर वन क्षेत्र, 1 जुलाई मनाया जा रहा वन महोत्सव सप्ताह

Agra News: वन महोत्सव सप्ताह के दौरान आगरा के बाईपुर वन क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में 36 हजार से ज्यादा पेड़ लगाया जा रहे है। इसके लिए उनकी टीम मिशन मोड पर काम कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2023, 1:40 PM IST

van-mahotsav-week-being-celebrated-under-leadership-of-forest-officer

आगरा जिले में एक जुलाई से सात जुलाई तक वन विभाग महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में बाईपुर वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर के नेतृत्व में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।

हजारों पौधे से सजाया जाएगा बाईपुर वन क्षेत्र
सरकार के अति महत्वपूर्ण पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ अभियान को पूरा करने में आगरा की बाईपुर वन क्षेत्र जुटी हुई है। बाईपुर वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर की टीम 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान को मिशन मोड में पूरा करने में जुटी हुई हैं। उनकी टीम पिछले 3 दिनों से पेड़ लगाने में जुटी हुई है। इस अभियान को पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर मऊ के पार्षद निशांत चौधरी भी मौजूद रहे।

वन क्षेत्र महोत्सव के दौरान कई कार्यक्रम
1 जुलाई से चल रहे इस अभियान को सफल बनाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर ने बताया कि इसके अंतर्गत हम स्कूलों में भी कार्यक्रम रखने जा रहे है। जिससे बच्चों में भी वनों के महत्व का ज्ञान हो सके। प्रभात फेरी वृक्षों की बारात जैसे कार्यक्रम भी रखे जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण को लेकर जागरूक हो और पेड़ों को काटने से रोका जा सके।

पेड़ों को अपने परिवार का सदस्य समझे- वन क्षेत्राधिकारी
प्रदेश में चलाए जा रहे वन महोत्सव के मौके पर बाईुपुर वन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर ने पत्रिका उत्तर प्रदेश से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को समझना होगा कि अगर आज पेड़ है तभी हमारा कल है। पेड़ सिर्फ हमारे लिए ऑक्सीजन के साधन मात्र नहीं है। एक रिसर्च के मुताबिक पेड़ के पास रहने वाले लोगों की उम्र दो साल तक बढ़ जाती है। इसलिए लोग सरकार के इस अभियान के इतर भी खुद से पेड़ लगाए और उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह समझे।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज