यूपी न्यूज

Heavy rain prediction: मानसून की दो प्रणालियों विकसित, हो रहा revival, जानें कन्नौज का मौसम

Heavy rain prediction, Two weather systems developed, monsoon revival आईएमडी ने मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार मानसून की दो प्रणाली विकसित हो रही है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कन्नौज में प्रचंड गर्मी का असर दिखाई पड़ेगा। ‌

2 min read
Sep 21, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Heavy rain prediction, Two weather systems developed, monsoon revival मौसम विभाग ने सितंबर के अंत से अक्टूबर के प्रारंभ तक सक्रिय मानसून चरण के पुनरुद्धार (revival) के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। देश और उसके आसपास के क्षेत्रों में दो प्रणाली विकसित हो रही है। एक 22 सितंबर को धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगी। इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ से सटे मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्र में माध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद में अब बेटे शिवराज की एंट्री, कहा- यह एक एजेंडा…दाऊ को बदनाम करने की साजिश

दूसरी प्रणाली इन क्षेत्रों को करेगी प्रभावित

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दूसरी प्रणाली 29 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच रहेगी। यह पूर्वी मध्य क्षेत्र के राज्यों में बारिश करावेगी। जिसमें उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल राज्य शामिल है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सिस्टम के विकसित होने पर तीव्रता और ट्रैक में भी परिवर्तन आ सकता है। इसलिए निरंतर अपडेट रहने की जरूरत है। दोनों सिस्टम सितंबर के अंत और अक्टूबर के प्रारंभ में सक्रिय मानसून चरण के पुनरुद्धार को दर्शाते हैं। जिससे मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा आज रात कन्नौज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 22 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है‌। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। श्रआसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। कभी-कभी बादल छाए रह सकते हैं। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 28 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 23 सितंबर और बुधवार 24 सितंबर का तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि 25, 26, 27, 28 सितंबर का तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान कभी-कभी आसमान में बादल आ सकते हैं। लेकिन बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर