यूपी न्यूज

Heavy rain warning: 24 से 48 घंटे बाद इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

Heavy rain warning आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कानपुर मंडल के जिलों में आज रात मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
2 min read
Jun 19, 2025
Feature image

Heavy rain warning सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने मानसून 2025 को लेकर लेटेस्ट जानकारी दी है। जिसके अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में मानसून कानपुर मंडल में पहुंच जाएगा। इसके बाद कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होने की संभावना है। पश्चिम मानसून बुंदेलखंड के ललितपुर जिला से यूपी में प्रवेश किया है। जबकि पूर्वी मानसून ने सोनभद्र से यूपी में प्रवेश किया है। कानपुर मंडल के जिले इटावा फर्रुखाबाद कन्नौज कानपुर देहात औरैया कानपुर नगर में मैं भी मानसून का असर दिखाई पड़ेगा आज और कल दिन में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है रात में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के कानपुर मंडल में पहुंचने की पूरी संभावना है। बादलों की आवाजाही पहले से ही बनी हुई है। लेकिन अब और ज्यादा घने हो जाएंगे। इसके साथ ही बारिश की संभावना भी बढ़ जाएगी। रविवार तक 25 से 30 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। यह बारिश रुक-रुक कर होगी। बीच में धूप भी निकलेगी। आज रात में भारी बारिश होने की अधिक संभावना है। ‌आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 20 जून का मौसम?

आगामी 20 जून गुरुवार को दोपहर में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पूर्व दिशा से होने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

Published on:
19 Jun 2025 05:02 pm