महाराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बढ़ाई गई सतर्कता

Indo - nepal border: स्वतंत्र दिवस पर सोनौली बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। सोमवार को DM,SP ने नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सतर्कता बरतने का निर्देश दिए।
2 min read
Up news, Nepal border
DM, SP निरीक्षण करते हुए (सोर्स: पत्रिका)

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को DM महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल और SP शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी का भी जायजा किया।

नेपाल सीमा पर अत्याधिक सतर्कता बरतने का भी निर्देश

निरीक्षण के दौरान DM और SP ने सीमा पर तैनात जिला पुलिस, SSB और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी भी परखी। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, हल्की चूक भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है इसलिए सतर्कता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सीमा सुरक्षा में तैनात पुलिस बल और SSB जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया इसके साथ ही लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा गया।

सेंट्रल और लोकल सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वयता से करें काम

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सेंट्रल और लोकल सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटना है। उन्होंने सीमा पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील गतिविधियों पर विशेष नजर रखने पर भी जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) का भी निरीक्षण किया। DM और SP ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन करने तथा परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। बता दें कि सोनौली सीमा भारत और नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग है और सुरक्षा की दृष्टि से इसे बेहद संवेदनशील माना जाता है। वर्तमान में हो रही वैश्विक घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा की जांच काफी महत्वपूर्ण है।

सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को वैध दस्तावेज रखने की जानकारी दी

गौरीफंटा सीमा पर सख्ती की खबर के बाद सोनौली सीमा पर भी यात्रियों के बीच आधार कार्ड को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। सोनौली में फिलहाल गौरीफंटा जैसा नया प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है। इसलिए केवल गौरीफंटा में लागू व्यवस्था को सोनौली सहित सभी भारत-नेपाल सीमाओं पर लागू मानना सही नहीं होगा।

Updated on:
10 Aug 2026 03:20 pm
Published on:
10 Aug 2026 03:20 pm