यूपी न्यूज

कन्नौज के मौसम में आया परिवर्तन, आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम?

कन्नौज में अचानक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया। जब अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवाएं भी चली। कल 11 मई को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
less than 1 minute read
May 10, 2025
Feature image

कन्नौज में आज दोपहर बाद मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया। जब अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी। अचानक शुरू हुई बारिश से लोग सड़क पर भागते नजर आए। लेकिन भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में आए परिवर्तन के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन आया है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज दोपहर के बाद अचानक मौसम में उलट फेर देखा गया। जब तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक शुरू हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी कमी आई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए राहगीर भागते दिखाई पड़े। वहीं बहुत लोगों ने बारिश का भी मजा लिया। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।

कैसा रहेगा 11 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज और चमक के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है। 33 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा लेकिन तेज हवा चल सकती है।

Published on:
10 May 2025 08:14 pm