यूपी न्यूज

Kanpur News:अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिरा डिलीवरी मैन,मौत

Kanpur News:रावतपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी मैन की नाले में गिरकर मौत हो गई। वह ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Mar 03, 2026
Feature image

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में डिलीवरी मैन की जान चली गई। सिलिंडर चौराहे के पास एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ड्यूटी कर घर लौट रहा था युवक -

पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर की नई बस्ती निवासी शिवकमल (27) एक निजी कंपनी में डिलीवरी मैन का काम करता था। सोमवार रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह रावतपुर के सिलिंडर चौराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद शिवकमल बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे नाले में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिवकमल अपने परिवार का सहारा था, उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी से होगी आरोपी की पहचान -

रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
03 Mar 2026 04:36 pm
Published on:
03 Mar 2026 04:36 pm