यूपी न्यूज

खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को सपा के उत्कर्ष वर्मा से मिली शिकस्त, भाजपा लगा बड़ा झटका

लखीमपुर खीरी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। खीरी लोकसभा सीट से मौजूदा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को सपा के उत्कर्ष वर्मा ने करारी शिकस्त दे दी है।
less than 1 minute read
khiri Lok Sabha Election Results 2024 Union Minister Ajay Mishra Teni defeated by SP's Utkarsh Verma

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की तस्वीरें अब धीरे- धीरे साफ होने लगी है। अब तक के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन भाजपा अपने दम पर बहुमत से अभी दूर है। इसी बीच खबर आ रही है कि खीरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अजय मिश्र टेनी के हार का सामना करना पड़ा है। सपा के उत्कर्ष वर्मा ने उन्हें करारी शिकस्त दी है। वहीं, बसपा के श्याम किशोर तीसरे नंबर पर रहे हैं।

भाजपा को सबसे झटका उत्तर प्रदेश से लगा है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक समाजवादी पार्टी यूपी की 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अगर कांग्रेस की सीटें भी मिला दें तो इंडिया गठबंधन 42 सीटों पर आगे हैं। वहीं, 33 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है।

Updated on:
04 Jun 2024 03:35 pm
Published on:
04 Jun 2024 03:29 pm