संत कबीर नगर

DM संतकबीर नगर की बड़ी कारवाई, पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट का वेतन रुका…जानिए पूरा मामला

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में DM संतकबीर नगर आलोक कुमार ने कई स्टैटिक मजिस्ट्रेटों पर कारवाई की है। इस कारवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, DM संतकबीर नगर

संतकबीरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अनुपस्थित रहने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्यवाही गुरुवार को रिपोर्ट मिलने के बाद की गई है।

DM आलोक कुमार ने इन सभी मजिस्ट्रेटों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी से शुरू हुई UP बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान ये मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

संभल में भीषण सड़क दुर्घटना: हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर घायल

DIOS ने DM को भेजी थी रिपोर्ट

इनकी अनुपस्थिति के कारण प्रश्नपत्र खोलने और अन्य व्यवस्थाओं में समस्या उत्पन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने इस संबंध में DM को रिपोर्ट भेजी थी। DM आलोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुचारु संचालन के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।

इन स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रुका वेतन

DM द्वारा जिन पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें श्रीलाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज के स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुख्य कार्याधिकारी मत्सय नंद किशोर प्रसाद, स्वर्गीय चंद्रभान मिश्र इंटर कॉलेज पटखौली के स्टेटिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव त्रिपाठी, राजकीय उमावि जामडी के स्टेटिक मजिस्ट्रेट राज्य कर अधिकारी राजेश कुमार नायक, रामनरेश बुद्धिसागर पब्लिक कॉन्वेंट आदर्श इंटर कॉलेज के स्टेटिक मजिस्ट्रेट पशु

चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद सिंह और एमएम अशरफ इंटर कॉलेज सालेहपुर सेमरियावां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक सांख्यिकीय अधिकारी मनोज कुमार मिश्र शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक इन सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें

उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: कुलदीप सिंह के भाई को कोर्ट ने नहीं दी राहत, जयदीप सेंगर कल करेंगे सरेंडर

Published on:
20 Feb 2026 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर