20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में भीषण सड़क दुर्घटना: हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर घायल

Sambhal: संभल के असमोली क्षेत्र में हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल। पुलिस ने जांच शुरू की। जानिए पुरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Himesh Rana

Feb 20, 2026

Sambhal: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए सुबह दर्दनाक साबित हुई। असमोली थाना क्षेत्र के सैंधरी अड्डे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर से सड़क पर गिरे पांचों युवक

खेमपुर गांव निवासी 16 वर्षीय दीपक अपने साथियों के साथ शाहपुर चामरान स्थित इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए निकला था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। दूसरी बाइक एंचोडा कंबोह निवासी मुख्तार चला रहे थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

दो की मौके पर मौत, तीन का इलाज जारी

हादसे में दीपक और मुख्तार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विशाल, विपिन और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।