यूपी न्यूज

मां की आशनाई में बलि चढ़ा मासूम; दुबई में रहते हैं पिता, प्रेम प्रसंग में बाधा बना तो कर दिया बच्चे का कत्ल, कंपा देगी मेरठ की यह वारदात

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 7 वर्षीय मासूम की हत्या (Child Murder) कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की हत्या प्रेम प्रसंग (Child Murder in Love Affair) में की गई थी।

2 min read
Jun 17, 2026
Child Murder in Love Affair
प्रेम प्रसंग में 7 साल के अंगदवीर की हत्या (फोटो- पत्रिका)

Child Murder in Meerut: मेरठ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय मासूम अंगदवीर की हत्या (Angadveer Murder) कर दी गई। पुलिस ने अंगदवीर हत्याकांड (Angadveer Murder Case) का खुलासा कर दिया है। अंगदवीर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने मीरापुर गांव निवासी हत्यारोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

मां के प्रेमी ने किया मासूम का कत्ल

पुलिस ने बताया कि अंगदवीर की हत्या उसकी मां के प्रेमी अर्पित शर्मा ने की है। अर्पित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और फिर उसे नहर में फेंक दिया। अंगदवीर, प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहा था। इसलिए अर्पित ने उसे रास्ते से हटा दिया।

CCTV फुटेज से खुला राज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो सफेद रंग की वैगनआर कार संदिग्ध नजर आई। पुलिस ने CCTV फुटेज से मिले साक्ष्यों को आधार पर आरोपी अर्पित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया। हत्यारोपी अर्पित शर्मा HDFC बैंक में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह पहले भी पीड़ित परिवार के घर आता-जाता रहा था।

बच्चे की मां से शादी करना चाहता था अर्पित

मासूम अंगदवीर की हत्या करने वाले अर्पित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे की मां से शादी करना चाहता था। अंगदवीर इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसलिए अर्पित ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद आरोपी ने प्लांनिंग के तहत बच्चे की हत्या कर दी।

आरोपी बोला- बच्चे को नहर में फेंक दिया

अर्पित ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसने बच्चे को गंग नहर में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीम ने नहर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। तब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की।

पुलिस की सख्ती पर सामने आया सच

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अर्पित शर्मा ने मुंह खोल दिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्चे की हत्या करके शव खेत में फेंका है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से मासूम का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

दुबई में नौकरी करते हैं बच्चे के पिता

अंगदवीर के पिता गुरसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका एक घर पंजाब के पटियाला में और दूसरा बिजनौर के नजीमाबाद में है। उनकी पत्नी गुरप्रीत गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। डेढ़ साल पहले गुरप्रीत ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद से वह बिजनौर के नजीमाबाद में अपने मायके वाले घर रहती है। गुरप्रीत का अपने घर के पास रहने वाले अर्पित से अफेयर चल रहा था। गुरप्रीत के पति की गैरमौजूदगी में अर्पित अक्सर घर आता-जाता था।

Updated on:
17 Jun 2026 08:32 pm
Published on:
17 Jun 2026 08:05 pm