Monsoon speed slowed मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून की गति में कमी आई है। जिससे हीट इंडेक्स और तापमान में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री की रैली के दौरान भी तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहेगा।
Monsoon Speed Slowed सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दौरान हिट इंडेक्स 58-59 रहने की संभावना है। तापमान भी 40 डिग्री या इससे ऊपर रहेगा। उमस का प्रभाव दिखाई पड़ेगा। ऐसे में छाया और पानी की व्यवस्था बहुत ही जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को विकास कार्यों के लोकार्पण और उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। मानसून की गति को लेकर भी मौसम वैज्ञानिक ने अपडेट किया है। जिसके अनुसार मानसून की गति में कमी आई है। इसका कारण भी उन्होंने बताया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून जिस गति से देश में प्रवेश किया था। अब उसकी गति में कमी आई है। इसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बना निम्न क्षेत्र का दबाव। जिसकी दिशा अब बंगाल और म्यांमार की तरफ हो गई है। पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में मानसून की बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। दूसरी तरफ उत्तर भारत के तापमान में काफी वृद्धि होगी।
डॉ एसएन सुनील पांडे के अनुसार कानपुर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 30 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान तापमान 40 डिग्री आज से ऊपर रहने की संभावना है। ऐसे में पानी और छाया की व्यवस्था जरूरी है। गर्मी उमस के साथ हिट इंडेक्स भी 58-59 के आसपास रहेगा। इस प्रकार के मौसम में मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चार-पांच घंटे खड़े रहने पर आदमी गस खाकर गिर सकता है। पुरानी बीमारियां भी उभर कर सामने आ सकती हैं। इसलिए सावधानी जरूरी है।